Sunday, 13 November 2016

रामजेठ मलानी का मोदी पर हमला कहा : देश के इस हुक्मरान को जेल में देखना चाहता हु

लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क में आज समाजवादी पार्टी का रजत जयंती समारोह हुआ.समारोह में वर‌िष्ठ वकील और नेता राम जेठमलानी ने शिरकत की।
राम जेठमलानी ने कहा, देखो मैं 94 साल का हूं और आपकी शुभकामनाओं से सेंचुरी लगाऊंगा।
उन्होंने मोदी पर निशाना लगाते हुए कहा कि मैं देश के हुक्मरान को जेल में देखना चाहता हूं।
 
जेठमलानी ने कहा, भाजपा के भ्रष्ट संसदीय स‌म‌ित‌ि के सदस्यों ने मुझे पार्टी से न‌िकाला. एक भी सदस्य पीएम बनने लायक नहीं था।
मैंने मोदी को पीएम बनाने के ल‌िए प्रचार क‌िया, आप पूछ‌िए क्यों…? भाजपा ने ब्लैक मनी वापस लाने का वादा किया था .पार्टी ने र‌िपोर्ट तैयार की थी क‌ि 90 लाख करोड व‌िदेशी बैंक में पड़ा है।
पार्टी में एक सदस्य भी नहीं था जो इसे वापस लाने के ल‌िए कहता हो मैं मोदी की मदद करने पर अपने को गुनाहगार मानता हु।

No comments:

Post a Comment