Monday 14 November 2016

विदेशी सैलानियों के साथ अत्याचार, 1000-500 के नोट के बदले सेक्स की मांग

सैलानियों
पुष्कर में विदेशी सैलानियों को पांच सौ व एक हजार रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद हुई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ पत्रकारों ने गुरुवार को पुष्कर मेला मैदान में कुछ विदेशियों से बातचीत कर उनकी समस्या को जाना तो चौंकाने वाले खुलासे हुए है।
मेले में सैलानियों को पांच सौ रुपए तक का सामान खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। यही नहीं अगर उनके पास पांच सौ के नोट हैं तो बदले में उनसे जिस्म की मांग हो रही है।
लाइवइंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कुछ विदेशियों का कहना है कि उनसे पांच सौ रुपए के नोट एक्सचेंज करने की एवज में तीन या चार सौ रुपए दिए जा रहे हैं। एेसे में अतिथि देवो भव: की परंपरा वाले देश में दुकानदारों की जिद से पर्यटक भी हैरान परेशान हैं।
मेले में आए विदेशी पर्यटकों को पांच सौ व हजार रुपए के नोट बंद करने के कारण आ रही परेशानियों का असर गुरुवार सुबह बैंक शाखाओं के मुख्य द्वार पर देखने को मिला। बैंक खुलने से पूर्व ही बैंक के द्वार पर विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासी कतारबंद हो गए।
बाजार में यातायात व्यवस्था बिगडऩे के आसार के चलते पुलिस का इंतजाम करना पड़ा।विदेशी सैलानियों की जुबानी
यहां मुश्किलें आई हैं। छोटे नोट नहीं मिल रहे हैं। अपने खर्चे कम कर रहे हैं। बैंक में जाकर 100 रुपए के नोट लेंगे।
निसिम (इजरायल )नोट बंद होने की जानकारी मिलने के बाद खासी मुश्किलें हुई। पांच सौ का नोट के बदले दुकानदारों ने 400 रुपए लौटाए।
रायलेन (हवाई अमरीका)
पांच सौ रुपए ही हैं। इस कारण परचेचिंग नहीं कर पा रहे हैं। दुकानदार एक्स्ट्रा मनी मांगते हैं। कुछ लोगों ने सौ सौ के नोट के बदलाने के लिए प्रस्ताव दिया है। बैंक में जाकर ही बदलाएंगे।
मार्को ( इटली )
हम पूरे ग्रुप में आए हैं। नोटों पर बैन लगने की खबर जानने के बाद खर्च कम कर दिया है। होटल वाले को भी बाद में राशि देंगे। पांच सौ रुपए के बजाय तीन सौ रुपए दे रहे हैं। हमने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। बैंक में जाकर मनी एक्सचेंज कराएंगे।

No comments:

Post a Comment