Thursday 17 November 2016

यूपी के इऩ पांच जिलों में करीब 100 करोड़ का नुकसान ! एक्सपर्ट बोले- संभालो वरना ठप्प होगा पूरा हिंदुस्तान

8 नवंबर को मोदी सरकार के एक फैसले ने पूरे हिंदुस्तान के व्यापार की कमरतोड़ कर रख दी। कामगार मजदूर नोटों की दिक्कतों की वजह से गांव लौट गए है औऱ बाजार में कच्चे मालों की सप्लाई बिल्कुल बंद सी हो चली है। यह दिक्कत पूरे हिंदुस्तान में है।
पर उत्तर प्रदेश के इन पांच जिलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसमें अलीगढ़ का ताला व्यापार हो या कानपुर का चमड़ा व्यापार सब बंद की कगार पर खड़े हैं। हिंदी समाचार चैनल News18 INDIA ने इस नुकसान का आंकलन करते हुए बताया कि पूरे हिंदुस्तान की बात तो छोड़िए अभी इन पांच शहरों में ही नोटबंदी से हाहाकार मचा हुआ है। करीब-करीब 7 दिनों में 100 करोड़ से भी ज्यादा नुकसान हो चुका है। और जब बाजार एक्सपर्ट से बात की थी तो उनका कहना है कि अभी आगे भी बाजार को नुकसान होता रहेगा।
अलीगढ़
वेस्ट यूपी का शहर अलीगढ़ ताला कारोबार के लिए जाना जाता है। यहां प्रतिदिन करीब 3 करोड़ रूपए का कारोबार होता है। लेकिन यह पिछले 7 दिन से ठप्प है। इससे यहां अभी तक अनुमान 21 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
आगरा
दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताजनगरी जूता कारोबार के लिए भी जानी जाती है। यहाँ प्रतिदिन 15 करोड़ रूपए का कारोबार होता है। जो पिछले 7 दिनों में लगभग 105 करोड़ का नुकसान उठा चुका है। यहाँ करीब 3 लाख मजदूर काम करते है जिनके सामने काफी दिक्कतें आ रही हैँ।
कानपुर
अवध प्रदेश का एक हिस्सा कानपुर है जहां से चमड़े का व्यापार होता है। यहाँ 19 करोड़ रूपए का अनुमान बिजनेस रोजाना होता है पर करीब 7 दिन से ठप्प होने की वजह से 66 करोड़ का नुकसान उठा चुका है।
मुरादाबाद
यूपी के इस हिस्से को पीतलनगरी के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग पीतल के कामकाज से जुड़े हुए है। यहाँ रोजाना करीब 19 करोड़ का कारोबार होता है। बीते 7 दिन में लगभग 133 करोड़ का नुकसान हो चुका है। यहाँ 3 लाख कामगार भी बेरोजगार है।
फिरोजाबाद
यूपी के इस शहर को सुहागनगरी के नाम से पहचाना जाता है। क्योंकि यहाँ से पूरे में चूडियां बनकर जाती है। यहाँ करीब 5 लाख मजदूर काम किया करते है जो आज बिल्कुल बेरोजगार हो चुके हैं। यहां रोजाना 4 करोड़ रूपए का व्यापार होता है जो आज 50 प्रतिशत नुकसान में हैं यहाँ करीब 7 दिन में 14 करोड़ का नुकसान हो चुका है।

No comments:

Post a Comment